Logo
Logo Logo

Sir Jan Sarokar next-generation blog, news, and magazine !

Advertisment

Advertise with us

Maximize your reach! Advertise with us for unparalleled exposure.

Contact
रूरल इंडिया

ड्रीमलैंड हमर झारखंड 


  • 02/07/2024
Image

झारखंड भारत का एक प्रमुख राज्य है. अपनी सुन्दरता और आकर्षित घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं। धोनी का बल्ला हो या आदिवासी संस्कृति.
झारखंड में ये नहीं देखा तो क्या देखा
झारखंड राज्य के प्रमुख शहरो में रांची एक आकर्षित पर्यटन स्थल है और यह झारखंड राज्य की राजधानी भी हैं. झरनों के शहर के नाम से प्रसिद्ध रांची समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं. बता दें कि रांची शहर को बिहार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने का गौरव हासिल हुआ हैं.  रांची के प्रमुख आकर्षण में टैगोर हिल, हुंडरू फॉल्स, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय, जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं.

अद्भूत है रांची का दशम जलप्रपात 
झारखंड में घूमने लायक फेमस स्थानो में शामिल दशम जलप्रपात भी प्रमुख हैं. दशम जलप्रपात रांची जिले के तैमारा गाँव के निकट स्थित हैं. जोकि सुवर्ण रेखा नदी की सहायक नदी पर स्थित है और 144 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरता हैं. चट्टानी ढलानों के साथ दशम वॉटरफॉल एक शानदार पिकनिक डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं.
ये है टाटा नगरिया तू देख बबूआ... 
जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. जमशेदपुर का नाम सन 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम के आधार पर रखा गया था. जमशेदपुर सिटी में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है. जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षण में जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क आदि हैं.

यहां तो आज भी गुलजार है हजारीबाग
हजारीबाग झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. हजारीबाग पर्यटन स्थल घने जंगलों, रॉक संरचनाओं, सुन्दर सुन्दर झीलों और प्राकृतिक आकर्षण का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता हैं. हजारीबाग के प्रमुख आकर्षण में कैनेरी हिल, राजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि शामिल हैं.

श्रम का मुकाम है ये शहर बोकारो
झारखंड में छुट्टी मनाने वाली जगहों में शामिल बोकारो स्टील सिटी एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थान हैं जोकि पर्यटकों को शांति और खुशी का एहसास प्रदान करता हैं. इस स्थान को द स्टील कैपिटल आॅफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता हैं. बोकारो स्टील सिटी में आकर्षित झील, प्राकृतिक हरियाली और सुंदर उद्यान स्थित हैं.

यहां देवताओं का घर देवघर है...
झारखंड राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थान हैं जोकि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता हैं. देवघर का मंदिर भगवान बैद्यनाथ के नाम से प्रसिद्ध हैं. देवघर बैद्यनाथ धाम की महिमा हिन्दू धर्म के चन्द्र कैलेंडर के अनुसार श्रवण मास में अधिक होती हैं. देवघर के प्रमुख आकर्षण में शामिल बैद्यनाथ धाम, नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम आदि हैं.

नेतरहाट छोटानागपुर की है रानी
झारखंड का प्राकृतिक स्थान नेतरहाट पर्यटन अपनी सुंदरता और आकर्षित कर देने वाले सनराइज और सनसेट पॉइंट के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं. नेतरहाट पर्यटन स्थल को छोटा नागपुर की रानी की संज्ञा भी दी गई हैं. नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिले में स्थित हैं.

ब्लैक डायमंड का शहर है धनबाद
धनबाद भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना हैं. धनबाद में 112 कोयले की खान हैं जोकि पूरे देश में कोयले आपूर्ति करती हैं. वर्ष 1956 में झारखंड के सबसे अधिक आबादी वाले शहरो में धनबाद दूसरे था. इसके अलावा धनबाद अपने प्रमुख आकर्षित और धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं.

बेतला में हाथी बना है सबका साथी
बेतला राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है जोकि जंगली हाथियों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है. बेतला नेशनल पार्क में घूमने वाले जानवरों में तेंदुए, हाथी, बाघ के अलावा भी कई जानवर हैं जोकि यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. बेतला राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 979 वर्ग किमी हैं.

पारसनाथ पहाड़ी सबसे है खूबसूरत
झारखंड का सबसे ऊँचा पर्वत और आकर्षित पर्यटन स्थल पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित हैं. माना जाता हैं कि झारखंड के इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थकरो को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. शिखरजी पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. शिखरजी घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं.